फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बनूपुरा बंबा की खंदी कटी, फसलें जलमग्न

कासगंज के अमांपुर क्षेत्र के सहावर रोड पर स्थित बनूपुरा बंबा की खंदी शनिवार की रात कट गई। इससे आसपास के किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। रविवार की सुबह किसानों को फसलों के जलमग्न होने व खंदी कटने के संबंध में जानकारी हुई तो किसान मौके पर पहुंचे। स्वयं ही श्रमदान करके खंदी की मरम्मत कर पानी रोका। सहावर रोड से हरथरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बंबा में तेज बहाव होने के कारण बंबा के कमजोर किनारे होने से खंदी कट गई। खंदी कटने से किसान रविन्द्र यादव, जयवीर यादव, राजकुमार पांडेय, अनुपम पांडेय, छोटू पांडेय की गेहूं की फसलों में पानी भर गया। अधिक पानी होने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने राजस्वकर्मियों को मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। सिंचाई विभाग के कर्मी भी नहीं पहुंचे। ऐसी स्थिति में किसानों ने स्वयं ही कटी हुई खंदी की मरम्मत की। शाम तक किसान खंदी की मरम्मत में जुटे थे। किसान अनुपम पांडेय ने बताया कि पूर्व में भी बंबा की खंदी कट चुकी है, लेकिन सिंचाई विभाग किनारों को मजबूत नहीं बना रहा। रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनकी पांच बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग की लापरवाही से खेती को नुकसान हुआ है। मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं किसान जयवीर यादव ने बताया कि गेहूं की फसल में पानी भर गया है। पानी छोड़ने से पहले सिंचाई विभाग को खांदी और पटरियों का निरीक्षण कराना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें