कासगंज के सहावर कोतवाली क्षेत्र में दो लुटेरों ने 6 दिन पूर्व एक बाइक सवार को लूट लिया था। बदमाश दो हजार रुपये की नकदी, मोबाइल एवं बाइक लूट ले गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने इस खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिन पूर्व जावेद निवासी मोहल्ला कुरैशी कासगंज से सहावर जा रहा था, तभी रास्ते में दो व्यक्तियों ने बाइक सवार से सहावर जाने के लिए लिफ्ट ली और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बृहस्पतिवार की रात को सहावर कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने टीम के साथ लुटेरे नितिन यादव एवं हिमांशु निवासी यादव नगर थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। इन दोनों लुटेरों को ग्राम गुड़गुड़ी के पास जाहरवीर बाबा के मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।