कानपुर में चकेरी के श्यामनगर में एक युवक ने पूर्व प्रेमिका और पुलिस के उत्पीड़न से आहत होकर फंदे से लटककर जान दे दी। पूर्व प्रेमिका ने बात करने की जिद करने पर उसके खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत कर दी। आरोप है कि पुलिस ने पहले युवती से माफी मंगवाने के बाद दस हजार रुपये लेकर उसे चौकी से छोड़ दिया। घटना के बाद युवक के परिजनों ने पहले प्रेमिका के घर के बाहर, फिर शव रखकर जमकर हंगामा किया है।