फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी के काम ने पकड़ी रफ्तार, 18 नंबर पिलर पायलिंग शुरू

सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन आरओबी का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। शासन से 2026 के अंत तक इसे पूरा करने की डेडलाइन है। इसके चलते सेतु निगम तेजी से काम करा रहा है। गुरुवार को सेतु निगम के एई ने कार्य स्थल का निरीक्षण कर पिलर पायलिंग के लिए सड़क की नापजोख कराई। बताया कि यदि जल्द डायवर्जन न दिया गया तो कार्य बंद करना पड़ेगा। वहीं, गुरुवार को 18 नंबर पिलर की पायलिंग कार्य शुरू करा दिया गया है। सरैया आरओबी बनने से कानपुर से गंगा बैराज होकर लखनऊ,रायबरेली, अयोध्या की ओर का सफर आसान होगा। सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर अक्सर जाम लगने की समस्या से भी राहत मिलेगी। गुरुवार को सेतु निगम के एई धर्मेंद्र कुमार ने निरीक्षण पिलर पायलिंग के लिए नाप जोख का कार्य कराया। बताया कि 18 नंबर पिलर के लिए पायलिंग कार्य शुरू हो चुका है। पिलर संख्या 17 से 20 तक पायलिंग करने के बाद पिलर खड़े किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें