फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में टीला धंसने से मलबे में दबकर महिला की मौत, पति घायल

जाजमऊ में सोमवार सुबह टीला धंसने से महिला दब गई। आनन- फानन में परिजन महिला को कांशीराम अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पति भी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जिन्नाथो की मस्जिद ऊंचा टीला के पास रहने वाले मो.सफीक की पत्नी अनीस फातिमा (60) दो बेटे हफिज और छोटे के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। बेटे पल्लेदारी कर घर चलाते हैं। दो दिन से हो रही बारिश के चलते घर के अंदर पानी आ रहा था। जिसे हटाने के लिए आंगन में दंपती पानी बाहर जाने के लिए नाली बना रहे थे। तभी अचानक से टीला धंस गया। टीले का मलबा सफीक और अनीस के ऊपर गिरा। परिवार के लोग जाजमऊ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें