साढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शनिवार देर शाम बाइक सवार नारेंद्र दिवाकर (30) निवासी करचुलीपुर ने चारा लेकर जा रही महिला किसान लक्ष्मी (50) निवासी गोपालपुर को पीछे से टक्कर मार दिया टक्कर लगने के बाद लक्ष्मी सड़क पर गिर पड़ी जबकि बाइक सवार नारेंद्र खंती में जा गिरा। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए पुलिस ने इलाज के लिए भीतरगांव अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को उर्सला रेफर किया गया है।