फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पड़ोसियों पर लगाया घर में घुसकर गाली गलौज तथा मारपीट करने का आरोप

महाराजपुर थाना क्षेत्र के अलौलापुर गांव में शुक्रवार शाम महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट का करने का आरोप लगाया है पीड़िता माला देवी पत्नी मौजीलाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के कल्लू यादव, निखिल यादव, अंशु यादव समेत करीब एक दर्जन लोग उनके घर में जबरन घुस आए और महिलाओं से अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दीं विरोध करने पर मारपीट की गई और घर का सामान तहस नहस कर दिया गया। घटना के समय माला देवी अपनी दोनों बहुओं जेठ और जेठानी के साथ घर पर थीं महिलाएं खाना बना रही थीं तभी आरोपी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और अभद्रता शुरू कर दी। वहीं विवाद की वजह घर के बाहर नाले पर रखा पत्थर को बताया जिसे हटाने को लेकर पहले से कहासुनी चल रही थी। माला देवी का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने जाने लगीं तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि अमर उजाला अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें