गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पीपरखेड़ा गांव के मोड़ के पास सड़क पार कर रहे एक ई-रिक्शा को मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक गड़रियन पीपरखेड़ा निवासी रामनरेश घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से पास के अस्पताल भेजा। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।