फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धाजंलि, पाक का फूंका पुतला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई ह्रदय विदारक आतंकी घटना को लेकर गुरूवार को नगर के राजधानी मार्ग पर लोगों को गुस्सा फूटा। लोगों ने घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धाजंलि देकर कैंडल जलाते हुए पैदल मार्च कर शोक व्यक्त किया और पाक का पुतला फूंक कर आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कही। नगर के राजधानी मार्ग सरस्वती टॉकीज मार्ग से जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तरप्रदेश द्वारा कैंडल मार्च निकाल कर नवीन गंगापुल स्थित सेल्फी प्वाइंट पर शोक सभा कर पहलगाम की घटना में मारे गए सभी पर्यटकों को आनंद घाट पर श्रद्धाजंलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। जिसके बाद पाक का पुतला फूंक कर एसोसिएशन के सदस्यों ने आर पार कर लड़ाई लड़ने की बात कही। एसोसियन के पदाधिकारी व सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि आतंकवादियों को जड़ से खत्म किया जाना अति आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृति न हो। आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म पूछकर उनके पत्नी के सामने ही गोलियों से भून दिया यह कायरता पूर्ण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें