फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 40 दिन बाद घाटमपुर ओवरब्रिज पर सभी वाहनों का आवागमन शुरू

घाटमपुर। कस्बे में कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज की क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत के बाद शुक्रवार रात एनएचएआई ने सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवागमन शुरू करा दिया। करीब 40 दिन बाद पुल पूरी तरह यातायात के लिए खोल दिया गया। ओवरब्रिज की स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। मरम्मत कार्य के तहत नई स्लैब डालने के बाद 23 जुलाई से हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी। अब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार रात से भारी वाहनों समेत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन भी बहाल कर दिया गया है। पुल खुलने से हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया है और लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें