चैंपियन ट्रॉफी में दुबई में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी तो शहरियों में उत्साह दोगुना हो गया। लोग हाथों में तिरंगे और अपने पसंदीदा खिलाड़ी की तस्वीरें लेकर सड़क पर निकले। आतिशबाजी कर जश्न मनाया। गोविंदनगर, किदवईनगर, शास्त्रीनगर, पांडुनगर, हर्षनगर, बिरहाना रोड, फूलबाग समेत अन्य इलाकों में जश्न मनाया गया। ग्रीनपार्क में कानपुर प्रीमियर लीग में मैच रोककर जमकर आतिशबाजी हुई। लीग के चेयरमैन डाॅ. संजय कपूर खुद दीर्घा में दर्शकों के साथ तिरंगा लहराते हुए नजर आए।