फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में बदला जाएगा कानपुर से लखनऊ रूट का डाउन ट्रैक

प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर बीबीएस तोमर बुधवार को विशेष ट्रेन से नई दिल्ली से लखनऊ व उन्नाव होते हुए गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से पुश ट्रॉली से रेल गंगा पुल पहुंचकर अप व डाउन रेल पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कानपुर से लखनऊ रूट का डाउन ट्रैक बदला जाना है। उम्मीद है कि जनवरी में मेगा ब्लॉक लेकर यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद रेल पुल से और तेज गति से ट्रेनों को निकाला जाएगा। इससे कम समय में यात्री कानपुर से लखनऊ पहुंच सकेंगे। बुधवार शाम 4:50 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने पुश ट्रॉली से रेल गंगा पुल के बीचोंबीच पहुंचकर कानपुर-लखनऊ के अप व डाउन रेल पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनेे अप रेल लाइन में मिली छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश लखनऊ मंडल कार्यालय से जुड़े अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें