तहसील के खतौनी कक्ष सहित कई अन्य पटलों पर बिजली जाते ही सभी प्रकार के काम ठप हो जा रहे हैं। गुरुवार को दूर-दूर से आए किसानों को रुपये जमा होने के बाद भी खेतों की खतौनी नसीब नहीं हो सकी। विषधन के सुरेश, घेमऊ के गेंदनलाल, ककवन के जगरूप और सिहुरा सोने लाल ने बताया कि खतौनी के लिए वह बीते तीन घंटे से खतौनी कक्ष पर मौजूद है, लेकिन कर्मी द्वारा बिजली न होने की बात कह उन्हें प्रिंट आउट न मिलने की बात कही जा रही है। मामले में तहसीलदार अविनाश चंद्र ने बताया कि जेनरेटर खराब होने की जानकारी मिली है, जल्द ही जेनरेटर को ठीक कराकर व्यवस्थाएं सुचारू की जाएंगी।