भारत विकास परिषद की ओर से किदवईनगर के ब्लॉक स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी। उत्सव में गणेश वंदना, सावन गीत, एकल-समूह नृत्य, लघु नाटिका, क्विज, तंबोला और लकी ड्रा जैसी प्रतियोगिताओं में सभी ने प्रतिभाग किया। मंच संचालन आत्म प्रकाश दीक्षित व अर्चना गोयल ने किया। मौके पर अध्यक्ष मनोज कुमार विश्नोई, शाखा संरक्षक एमएल अग्रवाल, प्रमोद, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।