क्षतिग्रस्त हो चुके पुराने गंगापुल से 50 मीटर की दूरी पर मिश्रा कालोनी छोर एक और गंगापुल बनाए जाने के लिए सेतु निगम और राजस्व विभाग की ओर से किया जा सर्वे शनिवार को पूरा हो गया। इसमें कितने मकान जद में आ रहे है और उनके पास क्या-क्या दस्तावेज हैं, इसकी पड़ताल की गई। 47 मकान पुल निर्माण की जद में आ रहे हैं, जिन्हें हटाया जाएगा। इनकी सूची तैयार कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। मुआवजा के लिए चिन्हांकन कार्य अलग से किया जाएगा।