दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से एक नवंबर को टैलेंट एवं फैशन शो सीजन तीन का आयोजन लाजपत भवन में किया जाएगा। इसमें विशेष बच्चे अपना हुनर दिखाएंगे। सोसाइटी की सचिव मनप्रीत कौर ने बताया कि इसमें देश भर के 100 दिव्यांग बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा करेंगे।