कोतवाली गंगाघाट में गांजा की बिक्री जोरों पर है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दो युवक गांजा की सैकड़ों पुड़िया लिए देखे जा रहे है। वहीं वायरल वीडियो के बाद लोगों का कहना रहा कि पुलिस को इसकी जानकारी होती है लेकिन गांजा विक्रेताओं को कुछ नहीं होता। यहीं नहीं गोगो नाम का क्ले पाइप जिसमें गांजा भरकर पिया जाता है वह आसानी से किसी भी परचून की दुकान में खुलेआम बिक रहा है। बता दे कि मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रश्मि लोग बंधा के पास स्थित रूहानी केंद्र के चबूतरे परै बैठ कर दो युवक सैकड़ों पुड़िया गांजा लिए बैठे बेच रहे थे तभी दो अंजान युवक आए और गांजा बेच रहे युवकों से पूछताछ करने लगे, जिसमें से एक गांजा विक्रेता भाग निकला जबकि दूसरे को युवकों ने पकड़ कर पीटा तो उसने नगर के एक युवक का नाम लिया। वीडियो तेजी से वायरल होेने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर आने लगी जिसमें लोगों का कहना रहा कि नगर में पश्चिमी गंगाघाट, बिंदानगर पुलिस चौकी और बालू घाट पुलिस चौकी क्षेत्र में सर्वाधिक गांजा बेचा जा रहा है लेकिन सबकुछ जानकर भी पुलिस अंजान है। बता दे कि नगर कई परचून की दुकानों में गोगो नाम का क्ले पाइप खुलेआम बेचा जा रहा है और नशे के आदि युवा इसमें गांजा भरकर पी रहे है। वहीं कोतवाली पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी की जा रही है। हलांकि किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला संवाद नहीं करता है।