जाजमऊ थानाक्षेत्र के गल्ला गोदाम स्थित अलीग टेनरी में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख टेनरी में हड़कंप मच गया। फायर अधिकारी ने बताया कि एक दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। ट्रेनरी मालिक शोएब अहसन के मुताबिक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। आग से हुए नुकसान का आकंलन नहीं हो सका है।