श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों व घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, बाजारों में भी पूजन सामग्री के साथ लड्डू गोपाल के वस्त्र व श्रृंगार आदि के सामानों की दुकानें सज गईं है। राजधानी मार्ग, बिंदानगर, पोनी बाजार समेत अन्य बाजारों में जन्माष्टमी के सामानों की बिक्री के लिए दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।