सीसामऊ उपचुनाव की मतगणना तैयारियों का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने थाना हनुमंत विहार क्षेत्रान्तर्गत गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। कल होने वाली मतगणना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था/पुलिस प्रबंध को लेकर पार्किंग, रूट व्यवस्था, बैरीकेटिंग एवं बैरियर ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।