पूरे 36 दिन बाद सीसामऊ उपचुनाव निर्णायक स्थिति में आ गया है। कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें तीन प्रमुख पार्टियों से ताल्लुक रखते हैं। विधानसभा क्षेत्र की चुनावी स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में चर्चा है कि इस बार भी भाजपा और सपा सीधे मुकाबले में हैं।