राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। जहां अपनी बार का इंतजार करने में कई मरीज जमीन पर तक बैठ गए। डाक्टरों का कहना रहा कि मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिससे बुखार,खांसी, जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीज एकदम से बढ़ रहे है। सुबह से दोपहर दो बजे तक अस्पताल में चली ओपीडी के दौरान मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। यहां मौजूद कई मरीजों ने बताया कि मेडिकल स्टाफ की कमी होने के कारण मरीज अपनी बारी का घंटों इंतजार करते रहे। कई वृद्ध मरीज थक कर जमीन पर बैठ गए जिनमें ऐसे भी कई वृद्ध मरीज शामिल रहे जिन्हें इस दौरान चक्कर तक आने लगे हलांकि किसी ने भी नाम न छापने की बात कही। पीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में उनके अलावा एक महिला डाक्टर है यहां मरीजों की संख्या अधिक है जबकि स्टाफ की कमी है ऐसे में मरीजों की भीड़ संभालना कठिन हो जाती है। मंगलवार को भी ढ़ाई सौ से अधिक मरीजों की ओपीडी रही। जिनमें आधे मरीजों को बुखार, खांसी, शुगर, ब्लडप्रेशर की शिकायतें रही। मरीजों को चिकित्सीय सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में लोग अपने खान-पान का बेहद ध्यान रखे साथ ही ठंडे पेय पदार्थो का सेवन कतई न करे। अधिक तली-भुनी हुई चाजों से परहेज करे खास कर ऐसे मौसम में बुुजुर्ग लोग अपना ख्याल जरूर रखे।