राजधानी मार्ग कंचननगर मोड़ स्थित एक स्कूल प्रांगण में मंगलवार को रोटरी क्लब गंगाघाट की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गंगाघाट क्लब की ओर से बीते दिनों बाढ़ पीड़ितों के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को रोटरी क्लब में अंतरराष्ट्रीय संगठन ने मंडल 3110 के गंगाघाट इकाई को संगठन की पत्रिका में शामिल किया है। इससे नगर का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में रहे रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर दिनेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि गंगाघाट रोटरी क्लब द्वारा बीते दिनों नगर में आई भीषण बाढ़ के दौरान नगर के गायत्रीनगर, भातूफार्म समेत अन्य मोहल्लों में पहुंच कर राहत सामग्री पहुंचाई गई। इसे रोटरी क्लब के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने अपनी पत्रिका में प्रमुखता से स्थान दिया। कार्यक्रम में रहे गंगाघाट रोटरी क्लब के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला ने बताया कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में क्लब की ओर से सरकारी स्कूलों की करीब 40 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया जाएगा। इस मौके पर आनंद पांडे, अंकुर शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, रीतेश मिश्रा, रवि शुक्ला, कमल वर्मा, विवेक शुक्ला आदि रोटेरियन रहे।