रोटरी क्लब गंगाघाट की ओर से रविवार को बाढ़ प्रभावित मुहल्ला भातू फार्म और गायत्रीनगर में राहत सामग्री का वितरण किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला ने बताया कि जलस्तर घटने के बाद भी इन क्षेत्रों में पानी भरा है। लोगों के घरों तक पानी पहुंचने से उन्हें खान पान की समस्याएं हो रही हैं। बताया कि करीब एक सैकड़ा लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। यहां पर रोटरी सदस्य मुन्ना सोनी, रामशंकर शुक्ला, सूरज शुक्ला, शिवशरण अग्निहोत्री, जयप्रकाश, गणेश आदि रहे।