किदवई नगर थाने के पास से गोशाला जाने वाली सड़क में एक तरफ सीएम ग्रिड योजना के तहत खोदाई की गई है। इसके चलते रास्ता बंद कर दिया गया है। इसी तरह वैंडी चौराहा के पास भी खोदाई कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां पर संकेतक न लगा होने की वजह से वाहन सवारों को परेशानी हो रही है।