साढ़ रमईपुर मार्ग में दरगाहीलाल नहर पुल के पास शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साढ़ पुलिस के मुताविक दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद एक बाइक सवार मुलायम (45) निवासी अब्दुल्हेपुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर सङक में गिर पङे। तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे मुलायम गंभीर घायल हो गए। साढ़ पुलिस भीतरगांव अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।