फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल गंगा पुल : आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर डाले गए 45 स्लीपर

रेल गंगा पुल के डाउन ट्रैक पर शनिवार को आठ घंटे का ब्लॉक लेकर 45 नए एचबीम स्लीपर डाले गए। वहीं, मजदूरों ने बताया कि उनके लिए जो सुरक्षा किट मंगाई गईं थी उनमें से आधे मजदूरों को मिली और आधे को नहीं। मालूम हो कि गंगा पुल पर दो अप्रैल से 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर जर्जर ट्रफ (लोहे की चादर) और स्लीपर को हटाकर नए एचबीम स्लीपर डालने का काम कराया जा रहा है। जहां शनिवार को लखनऊ से एडीएन (पंचम) प्रवींद्र कुमार, सीएमआई अरूण कुमार, पीडब्ल्यूआई समेत अन्य रेल अधिकारियों की देखरेख में करीब 150 रेल कर्मियों ने काम शुरू किया। सुबह 9ः45 से शाम 5ः45 बजे तक मेगा ब्लॉक रहा। इस दौरान तेजी से एचबीम स्लीपर डालने का काम हुआ। वहीं बीच पुल से लेकर शुक्लागंज की ओर रेल कर्मियों ने डाउन ट्रैक पर पड़ी गिट्टियों को भी हटाने का काम किया। सुबह से शाम तक 45 एचबीम स्लीपर डाले गये। रेलवे की ओर से दस दिनों में करीब 485 स्लीपर डालने का कार्य किया गया है। वहीं काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि उनके लिए रेलवे की ओर से जूते, हाथ ग्लब्स, टोपी, जैकेट, सीटी आदि मंगाई गईं थी लेकिन कुछ मजदूरों को यह सुरक्षा किट दी गईं तो कुछ को नहीं दी गईं। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच तपती रेल पटरी पर काम करना कठिन हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें