फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इस्कॉन मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया पुष्प होली महोत्सव

मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को भक्ति और उल्लास के साथ पुष्प होली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में भक्तों ने फूलों की होली खेली। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, संगीत और उत्सव का माहौल रहा। महोत्सव के दौरान मंदिर के विग्रह राधा-माधव, गौर निताई और जानकी-वल्लभ, लक्ष्मण, हनुमान का फूलों से शृंगार किया गया। करीब 10 हजार किलो से अधिक फूल सिंगापुर, मलयेशिया, पुणे और बंगलुरु से मंगवाए गए थे। फूलों से मंदिर के प्रांगण और मंच की सजावट की गई। सुबह के सत्र में इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु ने श्रीमद्भागवत पर प्रवचन देते हुए भक्तों को भक्ति मार्ग, साधना और श्रीकृष्ण नाम-स्मरण की महिमा से अवगत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें