फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेल गंगापुल का प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने किया निरीक्षण, काम की प्रगति जानी

रेल गंगापुल पर मेगा ब्लॉक लेकर कराए जा रहे मरम्मत कार्य का रविवार की सुबह प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर विजय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद रेल अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय पर खत्म करने के निर्देश दिए। उधर, मरम्मत कार्य के ग्यारहवें दिन रविवार को लगभग 15 मीटर की दूरी में 30 चैनल स्लीपर डाले गए। जबकि रोजाना कम से कम 50 चैनल स्लीपर बदलने का लक्ष्य दिया गया है। सुबह 9:30 बजे प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर विजय प्रताप सिंह स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से पुश ट्रॉली से रेल गंगापुल कानपुर छोर पर पहुंच कर वहां कराए जा रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें