न्यू कानपुर सिटी योजना के पास कल्याणपुर मार्ग की एक लेन कूड़े से पटी हुई है। सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क की लेन पर कूड़ा फैला होने से यातायात प्रभावित होने के साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है।