कानपुर के काकादेव स्थित नवीन नगर में पर्व पुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसने और बिल्डिंग में दरारें आने के बाद हरकत में आए मेट्रो अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और डरे-सहमे स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।