फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की कानपुर महानगर और प्रदेश इकाई घोषित

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की कानपुर महानगर और प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के नाम बुधवार को लाजपत नगर स्थित कार्यालय में हुई एक बैठक में घोषित किए गए। कपिल सब्बरवाल महानगर अध्यक्ष, रणजीत सिंह महामंत्री, अजय सराफ संयोजक और सौरभ गुप्ता युवा अध्यक्ष बनाए गए। मुख्य संरक्षक विजय कपूर और प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने व्यापार मंडल के सक्रिय व्यापारियों को स्थान दिया। प्रदेश कार्यकारिणी में कपिल सब्बरवाल प्रदेश प्रभारी, अजय सराफ और रणजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष बने। सौरभ गुप्ता प्रदेश मंत्री, रणजीत सिंह बब्बू, सौरभ गोसाई, अवनीत सिंह और अनुज जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री बनाए गए। कपिल ने बताया कि कानपुर महानगर की शेष कार्यकारिणी की घोषणा 15 तक की जाएगी। इस मौके पर अजय स्वामी, राजेश कत्याल, प्रकाश आहूजा, अनुज जायसवाल, मिक्की मनचंदा, रोमी भाटिया, राजीव मेहता, गोपाल बाजपेई, अंकुर गुप्ता, रणवीर सिंह, हर्षदीप सिंह, जिम्मी, आशीष गुप्ता, कुलमीत छाबड़ा, सिमरप्रीत सिंह, हरमीत गुलाटी, प्रीतपाल सिंह आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें