कानपुर कमिश्नरेट के दक्षिण जोन पुलिस उपायुक्त कार्यालय में 31 अक्तूबर 2026 को भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने कार्यालय में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। डीसीपी साउथ ने सभी से सरदार पटेल के जीवन से सीख लेकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।