फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे किनारे एनएचएआई का चला हंटर, अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 36 अवैध कब्जे हटाए

महाराजपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग में हाईवे किनारे अवैध अतिक्रमण की वजह से आए दिन हो रहे सड़क हादसों से बचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम एवं महाराजपुर पुलिस के सहयोग से गुरुवार को हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत करीब 36 अवैध अतिक्रमण हटाए गए है। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए हाईवे की ड्रेन और राइट ऑफ वे क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ जेसीबी और हाइड्रा की मदद से कार्रवाई की गई है। टीम ने हाईवे किनारे बने 08 स्थायी और 28 अस्थायी अतिक्रमण हटाए है। इनमें अवैध टीन शेड, रैंप, प्लेटफॉर्म और अन्य बाधाएं शामिल थीं, जो ड्रेन और आर ओ डब्ल्यू क्षेत्र में बनाई गई थीं। इन्हें हटाकर राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। एनएचएआई के इंसिडेंट इंचार्ज अतुल शर्मा ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी तरह के अवैध निर्माण और अनधिकृत एक्सेस को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि हाईवे की जमीन पर कोई अवैध कब्जा न करें। ऐसे अतिक्रमण न केवल सरकारी भूमि पर कब्जा हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं और यातायात व्यवस्था में बाधा डालते हैं। एनएचएआई ने कहा कि सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त राजमार्ग बनाने में नागरिकों का सहयोग जरूरी है। कहीं भी अवैध अतिक्रमण दिखे तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। अभियान में इंसिडेंट इंचार्ज अतुल शर्मा, रूट पेट्रोलिंग अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा, हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी पवन शर्मा, सीसी टीम प्रभारी फैज़ान खान और अवधेश सहित एनएचएआई की संयुक्त टीम मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें