इस्लामिक परिप्रेक्ष्य में हिंदुओं की स्थिति पर चिंतन के लिए जूना अखाड़ा महाकुंभ में तीन दिवसीय धर्म संवाद (24 से 26 जनवरी तक) आयोजित करेगा। कार्यक्रम में संत समाज और हिंदुत्व को समर्पित बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे। इसका उद्देश्य भविष्य में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए देश में सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण पर विचार-विमर्श करना होगा।