महापौर प्रमिला पांडेय की अगुवाई में गुरुवार को नगर निगम ने बेकनगंज क्षेत्र में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण तोड़े। यतीमखाना से बेकनगंज चौराहे तक 210 अतिक्रमण हटाए गए। इसके साथ ही पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों के चालान किए। महापाैर हेलमेट पहनकर आगे-आगे चल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि नाला, नालियों के ऊपर अतिक्रमण के कारण नाले-नालियों की सफाई करने में परेशानी होती है। वाहन भी नहीं निकल पाते हैं। दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। अभियान में जोन 4 के जोनल अधिकारी राजेश सिंह, कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक नफीस अहमद, विनीत वर्मा आदि रहे।