फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रांसपोर्टर से 1.27 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर अशोक नगर निवासी ट्रांसपोर्टर मोकम सिंह से अगस्त 2025 में हुई 1.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के पालघर निवासी मेराज अहमद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लेकर आई है। पुलिस के अनुसार इससे पहले मार्च 2026 में फरार चल रहे आरोपी अरशद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी थी। पुलिस उपायुक्त क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ठगी के दौरान ही करीब 70 लाख रुपये फ्रीज करा लिए गए थे। जांच में सामने आया कि 54 लाख रुपये से नोएडा में सोना खरीदा गया था। पूछताछ में आरोपी मेराज अहमद ने स्वीकार किया कि उसने 54 लाख रुपये अमर तिवारी नामक युवक के खाते में ट्रांसफर किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक काला बैग बरामद किया है। पुलिस अब साइबर ठगी गिरोह के अन्य नेटवर्क और लेनदेन की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें