फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर में प्रमुख मंदिरों के महंत बोले- बांग्लादेश में शांति स्थापना के लिए सेना भेजे मोदी सरकार

शहर के प्रमुख मंदिरों के महंतों ने हिंदुओं की रक्षा और शांति स्थापना के लिए बांग्लादेश में मोदी सरकार से शांति सेना भेजने की मांग की है। बांग्लादेशी हिंदू रक्षा संघर्ष समिति की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल लिटिल में बुधवार को हुई पत्रकार वार्ता में यह मांग की गई। पनकीधाम मंदिर के महंत जितेंद्रदास, अरुण पुरी, रमाकांत महाराज, बाबा आनंदेश्वर मंदिर के महंत अरुण भारती ने हिंदू समाज से आह्वान करते हुए कहा कि बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन और वैश्विक समुदाय पर दबाव बनाने के लिए 10 दिसंबर को बड़ा चौराहे पर दोपहर एक बजे समिति की ओर से धरना दिया जाएगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें