भीतरगांव विकास खंड के गोपालपुर और क्योंटरा गांव के बीच रिंद नदी के पुल के मोड़ पर दोनों छोर पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हादसे का बड़ा कारण बन सकती हैं। दरअसल शाम ढलते ही रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की तेज लाइटें सामने से आ रही बाइक चालकों की आंखों को चकरा देती हैं। झाड़ियों के नीचे तीस फीट गहरी खाई है। छोटे वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ये ऊंची-ऊंची झाड़ियां कहीं किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण न बन जाय।