फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में ओपन जिम बदहाल और पार्क बेरौनक

बिलहन गांव में लाखों की लागत से बना ओपन जिम और पार्क देखरेख के अभाव में बेरौनक हो रहा। ओपन जिम में लगे झूले व उपकरण टूट गए हैं। पार्क में कचरे का ढेर लगा है, साथ ही जगह-जगह कंटीली झाड़ियां उग आईं हैं। ऐसे में यहां आने में लोग कतराने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पार्क उजाड़ होने से सुबह-शाम सैर सपाटे की दिक्कत हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिलहन गांव के रोशन, अभिषेक, राजन और प्रबल का कहना है कि सफाई और रखरखाव नहीं होने से पार्क बदहाल होता जा रहा है। फूल आदि के पौधे सिंचाई न होने के कारण सूख गए हैं। गांव के राजा, मनोज व सुरेश ने बताते हैं कि ओपन जिम में लगे अधिकांश उपकरण अब जर्जर हो चुके हैं। कई जगहों पर लोहे के हिस्से जंक खा रहे हैं। झूले आदि भी टूटे पड़े हैं। ओपन जिम की बदहाली से युवाओं को दिक्कत हो रही है। वहीं, पार्क में लोग आने से कतराने लगे हैं। वहीं, बीडीओ नेम चंद का कहना है कि जिस कार्यदाई संस्था से कार्य कराया गया था, उससे जानकारी की जाएगी कि रखरखाव के लिए क्या व्यवस्था की गई थी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें