फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केडीए ने अभियान चला 60 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त

केडीए ने बुधवार को रूमा और वाजिदपुर, जाजमऊ के गांवों में अवैध कब्जों पर अभियान चलाया। 60 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। 85 बीघा से अधिक की अवैध प्लाटिंग व निर्माण को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया। विशेष कार्याधिकारी रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने रूमा और वाजिदपुर में प्राधिकरण के स्वामित्व वाली 18 बीघा भूमि से अवैध कब्जे हटाए। अहिरवां में 41 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ आंशिक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्लाटिंग करने वालों को मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। रवि ने बताया कि 20 अन्य अवैध प्लाटिंग और निर्माण को भी चिह्नित किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन पर सीलिंग या ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें