कानपुर नगर के सीएमओ ने धर्मेंद्र नगर बस्ती में बने हुए अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। विधायक महेश त्रिवेदी व पार्षद प्रतिनिधि राहुल तिवारी के द्वारा शिकायत का विषय संज्ञान में लेकर सीएमओ निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान धर्मेंद्र नगर स्थित सेंटर में डॉक्टर अनुपस्थित मिलीं। वही संजय नगर व महादेव नगर में 100 मीटर के अंदर में दो अर्बन हेल्थ वेलनेस सेंटर मानक के विपरीत चलते मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कमेटी बनाकर कार्रवाई करने की बात कही है।