वक्फ संशोधन बिल के पारित होने के बाद कानपुर में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। खासतौर पर संवदेनशील इलाकों में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालात सामान्य रखने के लिए शहर की सड़कों और गलियों में पुलिस गश्त करती रही।