कानपुर में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की जीत के लिए नेहरू नगर में क्रिकेट प्रेमियों ने हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किया। प्राचीन दुर्गा मंदिर में हवन-यज्ञ किया गया और टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना की।