कानपुर के जाजमऊ स्थित रैदास विहार नई बस्ती से बुधवार को भरा हुआ पानी तो निकल गया, लेकिन पीछे छूट गया कीचड़ का दलदल जनजीवन को और मुश्किल बना रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस मुसीबत की घड़ी में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या नेता उनकी सुध लेने नहीं आया, ऐसे में समाजसेवियों ने आगे आकर टेंट और भोजन की व्यवस्था की है।