फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: व्यापारियों को वितरित किए तिरंगा झंडा और कैप

हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों को तिरंगा झंडा और तिरंगा कैप वितरित किए गए। अभियान के तहत नयागंज किराना बाजार, सर्राफा बाजार और शक्कर पट्टी में व्यापारियों से संपर्क किया गया। विनोद गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य व्यापारियों और आमजन को स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान व्यापारी भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ बाजारों में निकले और दुकानों पर तिरंगा वितरित कर हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा का संदेश दिया। कार्यक्रम में योगेश पांडेय, रामेश्वर लाला, राकेश सिंह, ईश्वर वर्मा, पवन दुबे, अमित दोसर, मुकुल वर्मा, राजेश गुप्ता, विराट गुप्ता और विशाल अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें