फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रैफिक सिपाही पर वसूली का आरोप, एसीपी ने दिए जांच के आदेश

पनकी क्षेत्र के एलएमएल लोहिया चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक यातायात सिपाही पर एक बुजुर्ग ट्रैक्टर मालिक से रुपये मांगने का आरोप लगाता नजर आ रहा है। वहीं, ट्रैक्टर मालिक और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी रुपये मांगने का दावा करते दिखाई देते हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो के अनुसार, यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर को एलएमएल लोहिया चौराहे पर रोक लिया था। आरोप है कि चालान न करने के एवज में दो हजार रुपये की मांग की गई। रुपये देने से इनकार करने पर ट्रैक्टर का पांच हजार रुपये का चालान कर दिया गया। साथ ही ट्रैक्टर चालक को कई घंटे तक चौराहे पर खड़ा रखने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें