फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वाहन टैगिंग, गेट पास के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारियों ने मंगलवार को कोपरगंज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें मंडी समिति की ओर से लागू की गई वाहन टैगिंग व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई गई। गेट पास की समय सीमा संबंधी समस्या का समाधान कराने की मांग रखी गई। 200 से अधिक व्यापारियों ने ई-मेल से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडी समिति के नए-नए नियमों से व्यापारी, उद्यमी, आढ़ती, किसान सब परेशान हैं। वाहन टैगिंग व्यवस्था से समस्या और बढ़ गई है। वाहन टैग हो नहीं रहे हैं। इसके उलट मंडी समिति की ओर से सैकड़ों व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कहा कि मंडियों से एक जनपद से दूसरे जनपद तक कृषि उत्पाद के परिवहन के लिए जारी होने वाले गेट पास की समय सीमा बेहद कम और अव्यवहारिक निर्धारित की गई है। तमाम मामलों में केवल समय-सीमा समाप्त होने के आधार पर व्यापारियों उद्यमियों पर शमन शुल्क के नाम पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। इस मौके पर विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनुराग जायसवाल, रमाकांत शर्मा, मयंक दीप सिंह, अतुल ओमर, आशीष मिश्र, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें