भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का हाल बेहाल कर दिया है, जिससे शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। पंखे बंद होने और उमस बढ़ने से मासूम बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और स्कूलों में पढ़ाई के बजाय गर्मी से बचने की जद्दोजहद जारी है।