नवाबगंज से बिठूर सिंहपुर को जाने वाली चार लेन की मैनावती मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट सफेद हाथी बन कर रह गयी है। रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं। स्ट्रीट लाइटों के न जलने से पूरे रास्ते पर अंधेरा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंधेरे की वजह से कई बार छिनैती की घटनाएं भी हो चुकी हैं।